MP Looteri Dulhan : दुल्हन बनकर घर में आई, 3 दिन बाद नकदी-कीमती सामान लेकर फरार! ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत पूरा गिरोह गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बांसा तारखेड़ा गांव में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कथित 'लुटेरी दुल्हन' और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Looteri Dulhan : दुल्हन बनकर घर में आई, 3 दिन बाद नकदी-कीमती सामान लेकर फरार! ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत पूरा गिरोह गिरफ्तार

MP Looteri Dulhan

Modified Date: August 31, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: August 31, 2026 6:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के महज 3 दिन बाद नकदी और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप
  • शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज
  • पुलिस ने 'लुटेरी दुल्हन' समेत गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया

बांसा तारखेड़ा: MP Looteri Dulhan मध्य प्रदेश के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा तारखेड़ा गांव से शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शादी के महज 3 दिन बाद नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके साथियों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के नाम पर लाखों रुपये की वसूली

पीड़ित व्यक्ति ने शादी के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी। Looteri Dulhan MP पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की वसूली की थी। शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता चकमा देकर मौके से रफूचक्कर हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया और लुटेरी दुल्हन के साथ इस गिरोह में शामिल उसके अन्य सहयोगियों को धर दबोचा।पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.