Datia By Election 2026: ‘पहले मतदान, फिर जलपान’… दतिया में वोटिंग के बीच सीएम मोहन ने लोगों से की ये खास अपील

Datia By Election 2026: 'पहले मतदान, फिर जलपान'... दतिया में वोटिंग के बीच सीएम मोहन ने लोगों से की ये खास अपील

Datia By Election 2026: ‘पहले मतदान, फिर जलपान’… दतिया में वोटिंग के बीच सीएम मोहन ने लोगों से की ये खास अपील

Datia By Election 2026: 'पहले मतदान, फिर जलपान'... उपचुनाव के लिए वोटिंग के बीच सीएम मोहन ने लोगों से की अपील /image: Social Media

Modified Date: July 30, 2026 / 10:13 am IST
Published Date: July 30, 2026 10:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 16.33% मतदान दर्ज
  • CM मोहन यादव ने कहा- "पहले मतदान, फिर जलपान", लोगों से वोट डालने की अपील
  • दतिया में 2.20 लाख से अधिक मतदाता 291 मतदान केंद्रों पर कर रहे हैं मतदान

भोपाल/दतिया। Datia By Election 2026: देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के दतिया (Datia By Election 2026) में बीजेपी से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह आमने-सामने है। बिहार के बांकीपुर में (Bankipur By Election 2026) में भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज से प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बात करें अगर गुजरात (Gujarat By Election 2026) की मंजालपुर की तो यहां भाजपा से सतीश पटेल, कांग्रेस से भीखाभाई रबारी के बीच कड़ी टक्कर है।

दतिया में 9:00 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान

Datia By Election 2026 तीनों राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक होगी, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। दतिया में सुबह 9:00 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सीएम की लोगों की खास अपील

वोटिंग के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहना यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। सीएम ने होने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शर कर लिखा कि- पहले मतदान, फिर जलपान। दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

 

दतिया में 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता करेंगे मतदान

Datia By Election 2026 दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता, जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला और अन्य 10 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दतिया में 291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण मतदान केंद्र एवं 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 233 क्रिटिकल एवं 28 वल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

दतिया में क्यों हो रहा है उपचुनाव?

MP By Election 2026 एमपी की दतिया सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। जिसके बाद खली पद के लिए ये उपचुनाव हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.