Datia By Election Dry Day News: शराबियों को बड़ा झटका, आज से 30 जुलाई तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Datia By Election Dry Day News: शराबियों को बड़ा झटका, आज से 30 जुलाई तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Datia By Election Dry Day News: शराबियों को बड़ा झटका, आज से 30 जुलाई तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Datia By Election Dry Day News: शराबियों को बड़ा झटका, आज से 30 जुलाई तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश /image: Social Media

Modified Date: July 28, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: July 28, 2026 2:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई तक ड्राई डे घोषित
  • 28 जुलाई शाम 6 बजे से मतदान समाप्त होने तक सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद
  • 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को आएंगे चुनाव परिणाम

दतिया। Datia By Election Dry Day News: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। इस चुनाव में जीत लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 28 जुलाई की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसी बीच दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने अहम आदेश जारी किया है। जिसके तहत 30 जुलाई तक सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है।

जारी आदेश के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्वालियर जिले के 3 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी शराब 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेगीं। कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए है कि सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम तो भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह (Kunwar Ghanshyam Singh) तो वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आमने सामने है। दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.