Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन…लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर

Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन...लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर

Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन…लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर

Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन...लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर /image: IBC24 File

Modified Date: July 11, 2026 / 10:27 am IST
Published Date: July 11, 2026 10:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया
  • नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम किया
  • जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की

दतिया। Datia By Election Narottam Mishra Ticket Controversy: भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उप चुनाव ( Datia By Election Ticket Controversy) के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से यहाँ के लिए आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari BJP) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

राजनीति की बिसात पर इस वक्त की सबसे बड़ी हलचल मध्य प्रदेश के दतिया से सामने आ रही है। जिसे कभी सबसे अधिक अनुशासन प्रिय दल माना जाता था, उस भाजपा के भीतर आज बगावत की आग भड़क उठी है। ​दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलना, पार्टी के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। नाराजगी का आलम यह है कि भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी, दतिया विधानसभा के तमाम मंडल अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

लगी इस्तीफे की झड़ी

दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से उपजा असंतोष भारतीय जनता पार्टी के लिए एक गंभीर राजनीतिक संकट बन गया है, जहाँ पार्टी की अनुशासित छवि को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं ने खुलकर विद्रोह कर दिया है और पूरी जिला कार्यकारिणी सहित तमाम मंडल अध्यक्षों व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर सड़क पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

Datia By Election Narottam Mishra Ticket Controversy  दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जैसे ही टिकट करने की खबर फेल भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चक्का जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और कार्यकर्ता आलाकमान से फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.