Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari / Image Source : FILE
दतिया : Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने न्यूज़ चैनल IBC 24 से खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खुद पर भरोसा जताने के लिए भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का दिल से आभार जताया।
दतिया के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्कम मिश्रा जी हमारे लीडर हैं और मेरे अभिभावक हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। इसके बाद, जब उनसे टिकट वितरण को लेकर दतिया में स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी और आपसी विरोध के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।
आशुतोष तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि दतिया भाजपा में कोई विरोध नहीं है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। पार्टी द्वारा अचानक घोषित किए गए इस नाम के बाद अब दतिया उप-चुनाव की सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है, और आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं।
ये भी पढ़ें :