MP News in Hindi: पहली बार ऐसा संयोग, DGP पिता की सेवानिवृत्ति पर सलामी परेड का नेतृत्व करेगी DCP बेटी

Ads

MP News in Hindi: पहली बार ऐसा संयोग, DGP पिता की सेवानिवृत्ति पर सलामी परेड का नेतृत्व करेगी DCP बेटी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2024 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 20, 2024 / 01:20 PM IST

MP News in Hindi

भोपाल: MP News in Hindi 30 नवंबर को मध्यप्रदेश पुलिसप में एक नया इतिहास जुड़ने जा रहा है। यहां करीब 32 महीने के सफल कार्यकाल के बाद, मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह के तहत उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

Read More: Maharashtra Election Jharkhand Election 2024 LIVE: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान, महाराष्ट्र में भी 18.14% वोटिंग 

MP News in Hindi इस परेड की कमांडर उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना होंगी, जो 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। यह एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण होगा, जब एक बेटी अपने पिता को विदाई के समय सलामी देगी। इसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह एक गौरवमयी क्षण होगा, जब एक बेटी अपने पिता को विदाई के समय सलामी देगी और मप्र पुलिस इतिहास में यह पहली बार होगा कि ऐसी स्थिति बनेगी।

Read More: Redmi Note 13 Pro Discount Price: 20 हजार से भी कम में मिल रहा 200MP कैमरा वाला ये धांसू स्मार्टफोन, यहां देखें डिस्काउंट प्राइज और फीचर्स 

दो साल पहले बने थे डीजीपी

प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो