Love Jihad MP News : आदित्य ठाकुर बनकर रचा था प्रेम जाल, निकला अब्दुल, हवस मिटाने के बाद जो हुआ… सुनकर रूह कांप जाएगी रूह

धार में युवक ने फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Love Jihad MP News : आदित्य ठाकुर बनकर रचा था प्रेम जाल, निकला अब्दुल, हवस मिटाने के बाद जो हुआ… सुनकर रूह कांप जाएगी रूह

Love Jihad MP News / Image Source : FILE

Modified Date: April 10, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: April 10, 2026 9:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया।
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप।
  • विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

धार : Love Jihad MP News  मध्य प्रदेश के धार ज़िले से लव जिहाद का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलते पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है।

आदित्य ठाकुर नाम बताकर की थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अब्दुल हादी पठान के रूप में हुई है, जो खरगोन जिले के मंडलेश्वर का निवासी है। आरोप है कि अब्दुल ने अपनी असली पहचान छिपाते हुए युवती को अपना नाम आदित्य ठाकुर बताया था। इसी फर्जी पहचान के सहारे उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। दोस्ती गहरी होने पर आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

जब युवती के सामने आरोपी का सच आया और उसे पता चला कि आदित्य असल में अब्दुल’ है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। Hindu Protest Dhar इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। धामनोद थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी अब्दुल हादी पठान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.