Vrindavan Boat Accident Video: वृन्दावन नाव हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी ने जताया दुःख.. अब तक 10 लोगों के मौत की खबर, जानें धर्मनगरी में कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा
Vrindavan Boat Accident Live Video: वृंदावन के केशी घाट पर नाव हादसे में 10 मौतें, पीएम मोदी और योगी ने जताया दुःख।
Vrindavan Boat Accident Live Video || Image- Freepik Demo Image
- वृंदावन नाव हादसे में 10 लोगों की मौत
- यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव
- पीएम मोदी, योगी ने जताया शोक
मथुरा: उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। (Vrindavan Boat Accident Live Video) इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
10 मौतों के खबर, रेस्क्यू जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में 25 से 30 लोग सवार थे। 22 का रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PMO, सीएम योगी ने किया ट्वीट
इस पूरे दुखद हादसे पर PM कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दुःख व्यक्त किया है। PMO ने लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, (Vrindavan Boat Accident Live Video) उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए मृतकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
Deeply pained by the mishap due to the capsizing of a boat in Mathura, Uttar Pradesh. My condolences to those who have lost their near and dear ones. I pray for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 10, 2026
जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2026
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, नाव पर सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले थे। वे वृंदावन घूमने आए थे। शुक्रवार यानी आज दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी के भ्रमण पर रवाना हुए थे। (Vrindavan Boat Accident Live Video) कुछ ही दूरी पर जाकर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए और फिर डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि नाव में डूबने की वजह उसका एक पीपे से टकराना है। केसी घाट के पास पहले एक पीपों से एक पुल बनाया गया था, जिस जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। पुल खोले जाने के बाद उसके पीपे यहां-वहां तैर रहे थे, इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई। हालाँकि डूबने वालों ने लाइफ जैकेट पहने थे या नहीं, यह साफ़ नहीं है।
#WATCH मथुरा: एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया, “यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।” pic.twitter.com/hONKEeQ980
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

Facebook


