Police Viral Video: नशे में बीच सड़क में पिकअप ड्राइवर का हंगामा! पुलिस को देखते ही करने लगा ऐसी हरकत, अब सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

धार जिले में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पिकअप चालक का पीछा करते समय पुलिस जवान गिर गया। आरोपी को पकड़ लिया गया और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Police Viral Video: नशे में बीच सड़क में पिकअप ड्राइवर का हंगामा! पुलिस को देखते ही करने लगा ऐसी हरकत, अब सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Police Viral Video / Image Source : IBC24


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: December 20, 2025 / 01:07 pm IST
Published Date: December 20, 2025 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शराब के नशे में पिकअप चालक ने फोरलेन पर हंगामा किया।
  • पुलिस पीछा करते समय एक जवान गिर गया, लेकिन वह सुरक्षित है।
  • आरोपी को पकड़ा गया और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू।

Police Viral Video  धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में हंगामा कर रहे पिकअप चालक का पीछा करते समय पुलिस जवान के गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया, वहीं पुलिस जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र में इंदौर–अहमदाबाद फोरलेन का है। घटना 17 दिसंबर की बताई जा रही है, जब ग्राम धुलेट के पास एक चालक ने फोरलेन के बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

Police Viral Video सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन हटवाकर आरोपी को थाने ले जाना चाहा, लेकिन वह भागने लगा। इस दौरान पीछा करते समय एक पुलिस जवान गिर गया। हालांकि आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया और पुलिस जवान भी सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.