धार: Pujari ka Lash Mila: धार जिले में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा के पुजारी केशरसिंह राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। वह पिछले पांच दिनों से लापता थे। उनका शव अहमद फाटा-अमोदिया मार्ग पर एक खेत में मिला, जहां पास में उनकी बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुजारी केशरसिंह राठौर 5 दिनों से लापता थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी। अचानक उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Pujari ka Lash Mila: घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर SDOP और राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके।
Pujari ka Lash Mila: पुजारी केशरसिंह राठौर के इस तरह लापता होने और फिर शव मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों के बीच चिंता और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह कोई दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या फिर किसी षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या की गई? इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।