Teacher Viral Video: सरकारी स्कूल में शराबी मैडम का कांड, बच्चों के सामने किया ये शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी स्कूल में शराबी मैडम का कांड, बच्चों के सामने किया ये शर्मनाक हरकत…Teacher Viral Video: Incident of drunken madam in governme

Drunk Teacher Viral Video | Image Source | IBC24
- धार जिले के सरकारी स्कूल का मामला,
- स्कूल में शराबी शिक्षिका का हंगामा,
- स्टाफ ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत,
धार: Teacher Viral Video: ज़िले के मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम सिंघाना स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का शराब के नशे में हंगामा करते हुए वीडियो सामने आया है। इस मामले को लेकर विद्यालय स्टाफ ने उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की है और शिक्षिका के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Teacher Viral Video: शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे नियमित रूप से शराब के नशे में स्कूल आती हैं और स्टाफ एवं विद्यार्थियों के समक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। इससे विद्यालय का वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। विद्यालय के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दी गई इस शिकायत में पंचनामा भी संलग्न किया गया है जिस पर सभी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
Teacher Viral Video: शिक्षकों का कहना है कि कोचे मैडम का यह व्यवहार विद्यालय के अनुशासन को ठेस पहुंचा रहा है और बच्चों के मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है और कई बार मौखिक समझाइश देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। अब स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
Teacher Viral Video: गौरतलब है कि धार जिले के आदिवासी अंचलों से सरकारी स्कूलों की दुर्दशा की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। कहीं स्कूलों के ताले नहीं खुलते तो कहीं शिक्षक नदारद रहते हैं। बिना पूर्व सूचना के यदि जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें तो अधिकांश विद्यालयों में यही हालात देखने को मिलते हैं या तो शिक्षक अनुपस्थित मिलेंगे या फिर अन्य समस्याएं सामने आएंगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम सिंघाना के एक प्राथमिक विद्यालय की है, जहाँ शिक्षिका कविता कोचे के शराब के नशे में विद्यालय आने और हंगामा करने का वीडियो सामने आया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Teacher Viral Video: Incident of drunken madam in government school, did this shameful act in front of children, video went viral

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm