Monalisa Marriage Controversy: ‘मोनालिसा की शादी PFI की साजिश… वो अभी भी नाबालिग’, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप, सरकार से की ये बड़ी मांग

Monalisa Marriage Controversy: डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को PFI की साजिश बताई है। सनोज मिश्रा ने कहा यह शादी नहीं लव जिहाद है

Monalisa Marriage Controversy: ‘मोनालिसा की शादी PFI की साजिश… वो अभी भी नाबालिग’, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप, सरकार से की ये बड़ी मांग

Monalisa Marriage Controversy/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: March 18, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: March 18, 2026 9:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को PFI की साजिश बताई है।
  • सनोज मिश्रा ने कहा कि यह शादी नहीं लव जिहाद है।
  • सनोज मिश्रा ने कहा कि, द डायरी ऑफ मणिपुर धर्मांतरण पर आधारित है।

Monalisa Marriage Controversy: भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को PFI की साजिश बताते हुए मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से जांच की मांग की है। सनोज मिश्रा ने कहा कि यह शादी नहीं लव जिहाद है (Monalisa Marriage Controversy) जो सनातन धर्म को बदनाम करने हिंदू लड़कियों को फ़साने की साजिश है।

फर्जी कागज बनाकर की गई शादी: सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने कहा कि, द डायरी ऑफ मणिपुर धर्मांतरण पर आधारित है, इसलिए विचारधारा को निशाना बनाया गया है। मोनालिसा नाबालिग हैं, फर्जी कागज बनाकर शादी की गई। सनोज मिश्रा ने कहा एक्ट्रेस लव जिहाद की शिकार होने के बाद फिल्म को पर्दे पर लाना संभव नहीं है (Monalisa Marriage Controversy) क्योंकि उनकी फिल्म धर्मांतरण पर ही आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि फिल्म पर करीब 9 से 10 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

रिलीज नहीं की जाएगी फिल्म: सनोज मिश्रा

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी, क्योंकि जिस फिल्म की लीड हीरोइन को साजिश का शिकार बना दिया गया हो। उसे अभी पर्दे पर लाना संभव नहीं है,सनोज ने कहा उन्हें कर्ज लेकर फिल्म बनाई है (Monalisa Marriage Controversy) अब उन्हें किस्त भरना है उनकी हालत राजपाल यादव जैसी हो गई है। सनोज मिश्रा ने केरल सरकार पर भी आरोप लगाए है। गौरतलब है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी रचा ली है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.