Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, Chhattisgarh Train Cancelled List
train cancel/ image source: IBC24
बिलासपुर। Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 4 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते ये गाड़ियां प्रभावित रहेगी।
Chhattisgarh Train Cancelled: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। बताया गया है कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात को अस्थायी रूप से बाधित करना जरूरी हो गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ेंः-
- Hindu Nav Varsh 2026: 13 महीनों वाला हिंदू नववर्ष देगा बड़ा सरप्राइज! गुरु और मंगल की खास युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
- House Roof Collapses News: जारी है मौतों का सिलसिला.. यहां भरभराकर गिरी घर की छत, एक साथ इतने लोगों की दबकर दर्दनाक मौत
- PM Modi On Indore Fire Incident: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों को सहायता राशि देने का किया ऐलान
- Uttarakhand News Today: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, तीन कंपनियों के अफसरों को हटाकर दिखाए सख्त तेवर
- Rajendra Shukla CG Visit: MP के इस शहर के लिए रायपुर से अब सीधी उड़ान, मुख्यमंत्री साय से मिले MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना
- School Principal Death: सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन कमरे से बाहर नहीं आए प्राचार्य, खिड़की से झांका तो उड़ गए सबके होश
- Swami Avimukteshwaranand News: बिलासपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा खुलासा, बताया क्यों लगाया गया सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप.. CM योगी आदित्यनाथ से मतभेद को लेकर भी कही ये बात

Facebook


