CM Vishnu Deo Sai on Indore fire : इंदौर अग्निकांड में CM विष्णु देव साय का झलका दर्द! 8 मौतों पर सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट, पीड़ित परिवारों के लिए जताई संवेदना

Indore में एक तीन मंजिला मकान में EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। Narendra Modi और Vishnu Deo Sai ने घटना पर दुख जताया।

CM Vishnu Deo Sai on Indore fire : इंदौर अग्निकांड में CM विष्णु देव साय का झलका दर्द! 8 मौतों पर सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट, पीड़ित परिवारों के लिए जताई संवेदना

CG News / Image Source

Modified Date: March 18, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: March 18, 2026 8:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग
  • गर्भवती महिला समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
  • पीएम और सीएम ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

इंदौर: CM Vishnu Deo Sai on Indore fire  मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहाँ एक घर में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। जाँच में सामने आया है कि घर में रखी EV कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पीएम मोदी समेत छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुःख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर व्यक्त किया दुःख

सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X par लिखा कि, ‘मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। PMNRF की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.