Dog Attack Video | Photo Credit: IBC24
इंदौर: Dog Attack Video मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खतरनाक कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ते ने महज चंद सेकंड में एक-एक कर चार लोगों पर हमला कर दिया।
Dog Attack Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना महू का बताया जा रहा है। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका ही नहीं मिला। कुत्ता बेहद आक्रामक था और उसने एक के बाद एक कई लोगों को निशाना बनाया। वायरल हो रहा इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी अचानक कुत्ता दौड़ता हुआ आया और एक युवक पर छलांग लगाकर उसकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए। इसके बाद कुत्ते ने दूसरे युवक के पैर पर काट लिया। देखते ही देखते उसने एक साथ चार लोगों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं दूसरी ओर एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पास में रखी कुर्सी उठाकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता भगने का नाम नहीं ले रहा था। डरने के बजाय और ज्यादा आक्रामक हो गया और उस पर भी झपटता रहा। इस हमले में कुल पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।
सिर्फ 15 सेकंड में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया। कुर्सी पर बैठे युवक के सीधे गर्दन पर पहला अटैक किया। अगर लोग ग्रुप में नहीं होते या बचाने नहीं आते तो और बुरा हाल करता। मध्य प्रदेश के एक गांव में ये हादसा हुआ है। pic.twitter.com/RLU9XuVYce
— Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) April 4, 2026