Hungary Bus Accident News/image: Social Media
कवर्धा। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के विचारपुर के पास हुआ, जहां बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
CG Road Accident: पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोहारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।
ये भी पढ़ें