Narottam Mishra Delhi Visit: टिकट कटने के बाद दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले सुर, कहा- मुझमें ही होगी कोई कमी
टिकट कटने के बाद दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, Dr. Narottam Mishra reached Delhi after booking his ticket
Narottam Mishra Delhi Visit. Image Source- IBC24
नई दिल्लीः Narottam Mishra Delhi Visit: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दिल्ली पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दतिया उपचुनाव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को समझा दिया है तथा सभी अब पार्टी के निर्णय के साथ हैं।
Narottam Mishra Delhi Visit: गौरतलब है कि दतिया से टिकट कटने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया था। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के मंच पर अपनी बात रखने का एक निर्धारित तरीका होता है और उसी प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखी जाएगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि, “मैंने अपने समर्थकों को समझाया है और वे मान भी गए हैं। पार्टी का फोरम सर्वोपरि है। यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, पार्टी हमेशा सबसे ऊपर होती है।” उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और न ही उन्होंने किसी प्रकार का भरोसा मांगा है। “मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं और उसी नाते पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और पूरी मजबूती से उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आशुतोष तिवारी निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टिकट नहीं मिलने को लेकर किसी पर आरोप लगाने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा, “मैं किसी को दोष नहीं दूंगा। यदि कोई कमी है तो वह मुझमें ही होगी, जिस पर मैं आत्मचिंतन करूंगा।” उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा दोहराते हुए कहा, “मैं कभी नाराज नहीं था, न हूं और न कभी रहूंगा। नरोत्तम मिश्रा का भाजपा में जन्म हुआ है और भाजपा में ही मरेगा।” बताया गया कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच यह मुलाकात सोमवार दोपहर दिल्ली में हुई, जिसमें दतिया उपचुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर भी चर्चा की गई।
- iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत
- Drinking Water Benefits: 5 दिन भी नहीं टिक पाएगा शरीर? जानिए बिना पानी इंसान कितने दिन तक रह सकता है जीवित
- Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan: धरती की सेहत का ख्याल नहीं रख रहा इंसान, सीएम योगी ने की एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत
- Obsession OTT Release Date: Netflix पर आने वाली है रूह कंपाने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म, इस तारीख को होगी रिलीज, अकेले देखे तो उड़ जाएगी रातों की नींद
- Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस बात से थी परेशान
- Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी…क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप

Facebook


