फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, CM शिवराज ने जताया दुख

Ads

Film critic Jayaprakash Chouksey passes away : निधन से शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

  •  
  • Publish Date - March 2, 2022 / 05:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

इंदौर। Film critic Jayaprakash Chouksey passes away : जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का आज निधन हो गया। बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे। इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन से शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

यह भी पढ़ें: ASI, प्रधान आरक्षक सहित 59 कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर.. एसपी ने जारी की सूची.. देखिए

मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा – अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप सदैव हमारे बीच बने रहेंगे। ।।ॐ शांति।।

यह भी पढ़ें:  भट्ठा मालिकों पर पर्यावरण मंत्रालय सख्त.. नए नियम का करना होगा पालन.. जान लें क्या है ये

Film critic Jayaprakash Chouksey passes away  :  जय प्रकाश चौकसे की उम्र 83 साल थी। जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली। जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’। आज निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Joe Biden LIVE Update : ‘यूक्रेन के हर इंच की करेंगे रक्षा’, बाइडेन की हुंकार, पुतिन को कहा ‘तानाशाह’