Fire Broke Out in Nagar parishad Office: नगर परिषद कार्यालय में देर रात लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक
Fire Broke Out in Nagar parishad Office: नगर परिषद कार्यालय में देर रात लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक
Fire Broke Out in Nagar parishad Office: नगर परिषद कार्यालय में देर रात लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक / Image: IBC24
- सरकारी फाइलें (दस्तावेज), कंप्यूटर और कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान की जलने की आशंका
- आग कैसे लगी, ये अभी "मिस्ट्री" है
- शुक्रवार और शनिवार के बीच की आधी रात की घटना
आगर-मालवा: Fire Broke Out in Nagar parishad Office: गर्मी का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ कि आग लगने की खबरें आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सुसनेर नगर परिषद कार्यालय में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात नगर परिषद कार्यालय से आग की लपटें उठने लगी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों ने रहवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
परिषद कार्यालय में लगी आग
Fire Broke Out in Nagar parishad Office: मिली जानकारी शुक्रवार देर रात कुछ लोग सुसनेर नगर परिषद कार्यालय के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्यालय से धुआं उठ रहा है, जिसके बाद लोगों ने तुरंत नगर परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग से महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक
प्रारंभिक चर्चा में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों का जिक्र है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू किया। आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही आग के कारणों और वास्तविक नुकसान का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 07 March 2026: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर लगातार हमला, ट्रंप ने कहा-उनका सब खत्म होने वाला है, क्या ईरान मानेगा हार..? या कुछ बड़ा करने की तैयारी में
- Petrol Diesel Price 7 March 2026: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच 5 रुपए महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम भी छूने लगे आसमान, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट
- Iran Israel Conflict Update: लगातार धमाकों से दहला ईरान! अब इजरायल ने इस अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट को किया चूर-चूर, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

Facebook


