Raisina Dialogue 2026: आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में होंगे शामिल
Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज से चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब दिल्ली में
Raisina Dialogue 2026/Image Credit: IBC24.in
- फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज से चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं।
- राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 11वें ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच बैठक होगी।
Raisina Dialogue 2026: नई दिल्ली: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज से चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब दिल्ली में होने वाले 11वें ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ‘रायसीना डायलॉग 2026’ कार्यक्रम में विभिन्न देशों के नेता, विशेषज्ञ और विचारक हिस्सा लेंगे, (Raisina Dialogue 2026) जो वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच बैठक होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता होगी।
मजबूत होंगे दोनों देशो के संबंध
अलेक्जेंडर स्टब ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में शामिल होकर भारत और फिनलैंड के बीच के संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार में संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने पर बातचीत की जाएगी। इससे न केवल आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि सांस्कृतिक संबंध भी विकसित होंगे। (Raisina Dialogue 2026) इस दौरे के दौरान, फिनलैंड के राष्ट्रपति अपने देश की नई नीतियों और भारत के साथ सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
क्या है रायसीना डायलॉग का महत्व
Raisina Dialogue 2026: रायसीना डायलॉग हर साल भारतीय संस्कृति और विदेश नीति का मंच बनाता है। विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श का यह अवसर, वैश्विक मुद्दों को समझने और उनके समाधान खोजने के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति स्टब का इस कार्यक्रम में शामिल होना भारतीय और फिनिश दोनों संस्कृतियों का आदान-प्रदान करने का एक अद्भुत मौका है। (Raisina Dialogue 2026) उनके दौरे से दोनों देशों की ओर से कई नई पहल संभव हो सकती हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शुक्र का गोचर लाएगा सुनहरा दौर, आज से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी हर काम में कामयाबी
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता, इतने लोगों से एक-एक कर की मुलाकात, कहा – घबराने की जरूरत नहीं
- America Israel Iran War Update: ‘ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म’.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, कहा- … तो स्थिति और होगी खराब

Facebook


