Bhopal News: पहले तो नाबालिगों को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शारीरिक संबंध बनाकर डाला धर्म परिवर्तन का दबाव, 6 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
First they trapped the minors in a love trap, then forced them to change their religion by having physical relations with them

Bhopal News: Image Source-IBC24
भोपालः Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। राजधानी में हिंदू नाबालिग बच्चियों ने मुस्लिम युवको पर प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है। नाबालिग बच्चियों का ये भी आरोप है कि उनपर शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन का दवाब भी बनाया गया है। साथ ही उनके साथ कई अलग-अलग युवकों ने संबंध बनाया है। पीड़िताओं का आरोप है कि उनके साथ दुष्कर्म 25 अप्रैल 2024 से लेकर 3 अप्रैल 2025 तक लगातार किया गया। मामलें में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Bhopal News: नाबालिग बच्चियों के आरोप है कि उन्हें मुस्लिम युवकों ने पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर घर बुलाकर रेप किया। इसके बाद शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया गया और न मानने पर उन्हें धमकाकर अलग-अलग युवकों से संबंध बनाने पर मजबूर किया गया। पीड़िताओं का आरोप है कि उनके साथ दुष्कर्म 25 अप्रेल 2024 से लेकर 3 अप्रेल 2025 तक लगातार किया गया। आरोपी जावेद ने उन्हें अलग-अलग युवकों से मिलवाया। फिर बाणगंगा निवासी दंपति जोया और फैजान की मदद से दुष्कर्म किया। जावेद नाबालिगों को पहले से जानता था। एक को शाहरुख से मिलवाया। शाहरुख ने बाणगगा में जोया-फैजान के घर में दुष्कर्म किया। जावेद ने दूसरी नाबालिग को अयान व अबरार से मिलवाया। दोनों ने बैरागढ़ में में दुष्कर्म किया। इसमें भी जोया दंपती का हाथ था।
इस मामलें में SIT गठित की गई है। SIT जांच करेगी की आखिर क्या कोई गिरोह इस तरह का काम कर रहा है कि नाबालिग बच्चियों को निशाना बना रहा है, इसके साथ ही SIT इस मामले में इस पहलू पर भी जांच करेगी कि टीआईटी कालेज में सामने आई सनसनीखेज घटना और इस घटना के आरोपियो के बीच कोई संबंध तो नही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: First they trapped the minors in a love trap, then forced them to change their religion by having physical relations with them
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm