इंदौर में ब्रिक्स देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू, कृषि क्षेत्र के वैश्विक मुद्दों पर मंथन

इंदौर में ब्रिक्स देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू, कृषि क्षेत्र के वैश्विक मुद्दों पर मंथन

इंदौर में ब्रिक्स देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू, कृषि क्षेत्र के वैश्विक मुद्दों पर मंथन
Modified Date: June 9, 2026 / 10:11 am IST
Published Date: June 9, 2026 10:11 am IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ जून (भाषा) भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मंगलवार से ब्रिक्स के सदस्य देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू हो गई। इस जमावड़े में खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल ‘स्मार्ट’ कृषि, कृषि व्यापार और किसान कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन के तहत 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठक चलेगी जिसमें सदस्य देशों के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अतीश चन्द्रा ने बैठक के उद्घाटन सत्र की अगुवाई की।

अधिकारी स्तर की बैठक के बाद 12 और 13 जून को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक होगी।

ब्रिक्स एक प्रमुख अंतर-सरकारी संगठन है। इसके सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पांच दिवसीय बैठक में खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, पोषण, जलवायु अनुकूल ‘स्मार्ट’ कृषि, अंतरराष्ट्रीय कृषि व्यापार को सुगम बनाना, आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल कृषि, अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान, कृत्रिम मेधा (एआई) और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों के बीच सहमति बनने के बाद एक संयुक्त घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा।

यह बैठक मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में संयोग से ऐसे समय हो रही है, जब राज्य सरकार ने 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया है।

भाषा हर्ष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में