मप्र: उमरिया जिले में दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

मप्र: उमरिया जिले में दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

मप्र: उमरिया जिले में दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: February 6, 2025 / 02:04 pm IST
Published Date: February 6, 2025 1:40 pm IST

उमरिया, छह फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पाली पुलिस थाने के प्रभारी मदन लाल मराबी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर पाली इलाके में एक भोजनालय के पास हुई। एक ट्रक शहडोल से उमरिया जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक विपरीत दिशा में जा रहा था।

उमरिया जा रहे ट्रक में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन में सवार एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

घटना के समय दोनों ट्रक तेज गति से गुजर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं दिमो संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।