School holidays on Sawan Somwar: सावन सोमवार को खुलेंगे या बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी?.. जिला कलेक्टर ने जारी किये ये आदेश, पैरेंट्स जरूर पढ़ें
जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार को संस्कार कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव की शाही सवारी के चलते 10 अगस्त को नगर निगम सीमा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
School holidays on Sawan Somwar 10th August || AI Image File
- 10 अगस्त को स्कूलों में अवकाश।
- संस्कार कांवड़ यात्रा के चलते फैसला।
- सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद।
जबलपुर: सावन के दूसरे सोमवार यानी 10 अगस्त को जबलपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। (School holidays on Sawan Somwar 10th August) जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संस्कार कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव की शाही सवारी को देखते हुए यह फैसला लिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन के मुताबिक सावन के दूसरे सोमवार को शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते प्रमुख सड़कों पर भीड़ और यातायात में बदलाव रहेगा।
बच्चों और अभिभावकों की सुविधा के लिए फैसला
प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा और शाही सवारी के दौरान भारी भीड़ के कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्कूल बसों को परेशानी हो सकती है। (School holidays on Sawan Somwar 10th August) इसी को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
करीब एक लाख श्रद्धालु होंगे शामिल
हर साल सावन के दूसरे सोमवार को गौरीघाट से संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इसमें करीब एक लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल और पौधे लेकर करीब 22 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए कैलाशधाम पहुंचते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Facebook


