चोरी-छिपे पत्नी के साथ ऐसा करता था दोस्त, पति को चला पता तो दे दी ये खौफनाक सजा

चोरी-छिपे पत्नी के साथ ऐसा करता था दोस्त, पति को चला पता तो दे दी ये खौफनाक सजाः Friend killed on suspicion of talking to wife in Shajapur

चोरी-छिपे पत्नी के साथ ऐसा करता था दोस्त, पति को चला पता तो दे दी ये खौफनाक सजा

Police Busted gang selling trucks

Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 18, 2022 10:26 pm IST

शाजापुरः Friend killed on suspicion  जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि बुधवार को मझनिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की अधकटी लाश दो हिस्सों में मिली थी। लाश देखकर लग रहा था कि वह रेल से कटकर मरा है। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सुनेरा पुलिस और आला अधिकारियों ने जब मौका ए वारदात पर बारीकी से छानबीन की तो रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर पत्थरों पर खून के निशान मिले। इससे पुलिस को यह शंका हुई कि रेलवे ट्रैक पर जो लाश मिली है वह हादसा नहीं हत्या है।

Read More : Google पर रात में सबसे ज्यादातर क्या सर्च करती हैं लड़कियां, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला खुलासा 

Friend killed on suspicion  इसी कड़ी में जब पड़ताल की तो पता चला कि मृतक सुनील देवास की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके साथ में काम करने वाले एक दोस्त विनोद की पत्नी से वह अनर्गल बात करता था। इसी शंका पर जब विवाद बढ़ा तो विनोद ने अपने एक ओर साथी पवन के साथ मिलकर सुनील की हत्या की साजिश रची।

Read More : छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैण्ड स्टेट का पुरस्कार, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई 

प्लान के मुताबिक पवन ने सुनील को देवास से शाजापुर स्थित रेलवे ट्रैक के नजदीक बुलाकर उसके साथ पहले शराबी पी और मौका पाते ही पत्थरो से इसकी हत्या कर दी। वारदात को हादसे की शक्ल देने के लिए दोनों ने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जहां से पुलिस को दो हिस्सों में मृतक की लाश मिली थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।