Probation Period Salary Update: प्रोबेशन पीरियड में भी अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, हाईकोर्ट ने सरकार के इस फॉर्मूले को किया रद्द
प्रोबेशन पीरियड में भी अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, Government Employees Full Salary During Probation Period
जबलपुर। Probation Period Salary Update मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने प्रोबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने की व्यवस्था को अवैध ठहराते हुए 70-80-90 फीसदी वेतन के फार्मूले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि नए कर्मचारियों को प्रोबेशन अवधि में भी 100 फीसदी वेतन का भुगतान किया जाए।
Probation Period Salary Update राज्य सरकार की मौजूदा व्यवस्था के तहत नए कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद पहले वर्ष में मूल वेतन का 70 फीसदी, दूसरे वर्ष में 80 फीसदी और तीसरे वर्ष में 90 फीसदी वेतन दिया जाता था। इसके बाद चौथे वर्ष से कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलता था। इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की ओर से आपत्ति जताई गई थी।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रोबेशन अवधि में वेतन कटौती की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध करार दिया। कोर्ट के फैसले के बाद अब नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति के शुरुआती वर्षों में भी पूरा वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
- Patna Road Accident News:डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV, दंपती समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
- Old Pension Scheme: OPS पर फिर गरमाया मुद्दा! इन कर्मचारियों के लिए उठ रही पुरानी पेंशन की मांग, जानें किसे मिल सकता है बड़ा फायदा?
- Yogi Government Rural Development: योगी सरकार की नई पहल, गांवों की सड़कें होंगी दुरुस्त, समय पर पूरी होंगी पेयजल योजनाएं
- Uttar Pradesh textile hub: टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत, CM योगी ने हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना का किया शुभारंभ, बोले- कारीगर सिर्फ सप्लायर नहीं
- Tecno Spark Go 3 Pro: सिर्फ 2,666 रुपए महीने की EMI और हाथ में आएगा 12GB रैम वाला फोन, फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे- इतना सस्ता कैसे?
- Sangeet Som On Akhilesh Yadav: ‘मुजफ्फरनगर में हिंदू कट रहे थे, अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

Facebook


