Guna Crime News: सचिव के घर से करोड़ों के जेवर ले उड़ें थे शातिर, 6 दिन बाद ऐसे खुला चोरी राज, पारदी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Guna Crime News: सचिव के घर से करोड़ों के जेवर ले उड़ें थे शातिर, 6 दिन बाद ऐसे खुला चोरी राज, पारदी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Guna Crime News: सचिव के घर से करोड़ों के जेवर ले उड़ें थे शातिर, 6 दिन बाद ऐसे खुला चोरी राज, पारदी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार /image: IBC24
- चक्क चुरेला गांव की करोड़ों की चोरी का 6 दिन में खुलासा
- पारदी गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूल
- 985.150 ग्राम सोने के जेवर बरामद, बाजार कीमत ₹1,47,77,250
गुना। Guna Crime News: गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक्क चुरेला (Guna Chakk Churela Theft) गांव में सचिव के घर हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पारदी गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 985.150 ग्राम वजनी सोने के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत 1,47,77,250 रुपये दर्ज की गई है।
6 दिन बाद पकड़ाए आरोपी (Guna Theft Case)
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने पुलिस की टीमों के साथ मिलकर गांव में कैम्प किया। बल्कि CCTV फुटेज ना मिलने के कारण मामले में कोई क्लु नहीं मिला। तब भी पुलिस की टीमें खोजबीन करने में लगी रही। महज 06 दिनों के भीतर अंधी चोरी की वारदात का पर्दाफाश हुआ।
तिजोरी सहित सोना-चांदी और कैश ले उड़े थे चोर (Guna Gold Theft Case)
।Guna Crime News मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 2-3 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि की है। पीड़ित फरियादी बाबूलाल मीना के घर से अज्ञात आरोपी तिजोरी सहित 2 से 2.5 किलो सोने के जेवर, 3 किलो चांदी, 11.50 लाख रुपये नगद और मोटरसाइकिल चुरा ले गए थे। मामले में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
ग्रामीण इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने से यह जांच बेहद कठिन थी। पुलिस ने फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और मुखबिर तंत्र की मदद से मध्यप्रदेश और राजस्थान के दर्जनों जिलों में घेराबंदी की। आखिरकार 08 अगस्त 2026 को धरनावदा के कनेरा निवासी आरोपी राजू पुत्र कवस्या पारदी (उम्र 35 साल) और गजानंद पुत्र देवला पारदी (उम्र 48 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म (MP Crime News Today)
Guna Crime News कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किया गया माल बरामद कराया। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाकी बचे आरोपियों की भी अभी गिरफ्तारी होना बाकी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


