MP Love Affair News : सालों पुराना प्यार और फिर…युवती के घर वालों ने कहा ‘ना’, तो प्रेमी ने कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

प्रेम विवाह में पारिवारिक विरोध से आहत युवक ने गुना में जहर पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP Love Affair News :  सालों पुराना प्यार और फिर…युवती के घर वालों ने कहा ‘ना’, तो प्रेमी ने कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

MP Love Affair News / Image Source : IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: April 5, 2026 11:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम संबंध में पारिवारिक विरोध के बाद युवक ने घर में जहर का सेवन किया।
  • गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी है।
  • परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुना: MP Love Affair News मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने प्रेम संबंध में आ रही पारिवारिक रुकावटों के चलते ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली । इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

शादी से किया इंकार तो मानसिक दबाव में आ गया युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे , लेकिन युवती के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।Madhya Pradesh Crime News  जब युवती के परिजनों ने शादी से इंकार तो युवक मानसिक दबाव में आ गया।

जाँच में जुटी पुलिस

इसके बाद युवक ने तनाव में आकर घर में ही जहर का सेवन कर लिया। जब युवक की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को घटना का पता चला और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया , जहाँ उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर आरोप लगाए हैं। फ़िलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.