Vikram Singh Video Viral: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR दर्ज, पुलिस के साथ हॉट टॉक का वीडियो हुआ था वायरल
Vikram Singh Video Viral: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR दर्ज, पुलिस के साथ हॉट टॉक का वीडियो हुआ था वायरल

Vikram Singh Video Viral
Vikram Singh Video Viral: गुना। पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे और सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिस के साथ हॉट टॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में राघोगढ़ थाने में आदित्य विक्रम सिंह समेत 2 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Read More: Face To Face Madhya Pradesh: BJP में नया बखेड़ा…विधायकों ने क्यों युद्ध छेड़ा?, बीजेपी के नेता अपनी ही व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं?
दरअसल, राधोगढ़ थाना क्षेत्र में "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत "जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग " के स्टूडेंट के द्वारा नाटक नुक्कड़ की प्रस्तुति की जा रही थी। इसमें निरीक्षक जुबेर खान (थाना प्रभारी राघोगढ), राघौगढ़ थाना पुलिस स्टाफ एवं जेपी कॉलेज के मैनेजमेंट के लोग भी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में जेपी कॉलेज के 25 स्टूडेंट्स छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनके द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधो व अत्याचारों के विरोध में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा था।
Read More: Good News For Service Women: घर से बाहर रह रही कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी.. सरकार देने जा रही बड़ी सौगात
इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह निवासी राघौगढ़ द्वारा उधम सिंह राजपूत के साथ बीच कार्यक्रम में आकर व्यवधान डाला गया। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद कार्यक्रम को संचालित कर रहे सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को धमका कर कार्यक्रम बंद करवाया गया। कार्यक्रम में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान एवं थाने के स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की की गई। उक्त घटना पर थाना राघौगढ़ थाने में आदित्य विक्रम सिंह एवं ऊधम सिंह राजपूत के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/24 धारा 132, 121(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
https://youtu.be/6yiOSjuIfFY
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: FIR filed against Digvijay Singh's nephew Aditya Vikram Singh
गुना
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am