Gwalior Crime News: ‘तेरा केस निपटा दूंगा, बदले में मेरे साथ’.. इस थाने के सब इंस्पेक्टर ने लूट ली महिला की आबरू, तीन सालों से दे रहा था शादी का झांसा
'तेरा केस निपटा दूंगा, बदले में मेरे साथ'.. इस थाने के सब इंस्पेक्टर ने लूट ली महिला की आबरू, Gwalior Crime News: Sub-Inspector Rapes Woman
Delhi Makeup Artist Rape Case || Image- IBC24 News File Archive
ग्वालियरः Sub-Inspector Rapes Woman MP के ग्वालियर में शादीशुदा महिला को पत्नी बनाने का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण करने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में पदस्थ निरीक्षक आनंद कुमार जाटव के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने केस निपटाने और शादी का वादा कर उसका भरोसा जीता और फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी भी दी है।
Sub-Inspector Rapes Woman दरअसल, पीड़िता ने ग्वालियर महिला थाने में शिकायत की है कि आनंद कुमार जाटव से उसकी मुलाकात 2022 में हुई थी। उस समय उसका पति से कोर्ट में केस चल रहा था। आनंद कुमार उस वक्त थाटीपुर थाने में एसआई (सब इंस्पेक्टर) थे। आनंद ने पीड़िता को केस खत्म कराने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने उसने मोबाइल नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाकर उसने पीड़िता को पत्नी बनाने का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया कि पति से अलगाव के बाद वह किराए के कमरे में रह रही थी। 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आनंद पहली बार उसके कमरे पर पहुंचा और कहा तेरा मैटर निपटा दूंगा। रात होने के कारण पीड़िता ने उसे जाने को कहा, लेकिन आनंद ने मना कर दिया। आरोप है कि आनंद ने कहा मेरी पत्नी को कैंसर है वह कुछ दिन ही जिंदा रहेगी। उसकी मौत के बाद मैं तुमसे शादी करूंगा। इसी झांसे में आकर पीड़िता के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक आनंद ने उसे अपने परिचित सिपाही के मकान में किराए का कमरा भी दिलवाया। अप्रैल 2025 तक वह बार-बार कमरे पर आकर शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में आनंद का तबादला STF विंग भोपाल हो गया। जब पीड़िता ने शादी की जिद की तो आनंद ने साफ मना कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना प्रभारी रश्मि सिंह भदौरिया ने STF निरीक्षक आनंद कुमार जाटव के खिलाफ बलात्कार और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। टीम को भोपाल रवाना किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

Facebook


