Pendra Mein Gale Me Saap : नशे में चढ़ा ऐसा जुनून! जहरीले सांप को गले में डालकर गांव में घूमता रहा शख्स, फिर जो हुआ…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भदौरा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को गले में लपेटकर गांव में घूमते हुए खेल दिखाया। सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह वहां से भी फरार हो गया।
Pendra Mein Gale Me Saap : Image Source : X
- नशे में जहरीले सांप को गले में लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण
- सांप ने कई बार डसा, बिगड़ गई हालत
- अस्पताल पहुंचने के बाद अचानक फरार, ग्रामीण कर रहे तलाश
गौरेला : Pendra Mein Gale Me Saap : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भदौरा गांव में शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण जहरीले सांप को पकड़कर उसे अपने गले में लपेटकर गांव भर में खेल दिखाता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
गले में सांप को फंसाकर घूमता रहा ग्रामीण
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी संतराम भैना अपने पड़ोसी के घर में घुसे एक जहरीले सांप को पकड़ने गया था। अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण उसने सांप को पकड़ा और डरने के बजाय उसे अपने गले में फंसाकर गांव भर में घूमता रहा। सांप के बार-बार काटने से जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, तो गांव वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद वह व्यक्ति डॉक्टरों को चकमा देकर अस्पताल से भी अचानक फरार हो गया।
जगह जगह कर रहे तलाश
सांप के डसने से शरीर में जहर फैलने की आशंका के चलते परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। chhattisgarh Snake Incidents फिलहाल परिजन और गांव के लोग संतराम भैना की जगह-जगह तलाश कर रहे हैं ताकि उसे समय पर सही डॉक्टरी इलाज दिलाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके।
पेंड्रा
शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण जहरीले सांप को गले में लटकाकर खेलता रहा
इस दौरान साँप ने उसे कई बार डसा, हालत बिगड़ी तो गाँव वाले तत्काल अस्पताल लेकर गए, वो शख़्स अस्पताल से भी फरार हो गया..
परिजन और गाँव वाले उसे ढूँढ रहे हैं
गौरेला थाना के भदौरा गांव की घटना है और मौत… pic.twitter.com/xctQh7ahf1— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) August 20, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


