Gwalior Law Student Kidnapping Video: लॉ छात्रा के अपहरण केस में नया मोड़, इस वीडियो ने खोल दी पूरी पोल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Gwalior Law Student Kidnapping Video: लॉ छात्रा के अपहरण केस में नया मोड़, इस वीडियो ने खोल दी पूरी पोल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Gwalior Law Student Kidnapping Video: लॉ छात्रा के अपहरण केस में नया मोड़, इस वीडियो ने खोल दी पूरी पोल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Gwalior Law Student Kidnapping Video/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 7, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: May 7, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर की बीए-एलएलबी छात्रा के कथित अपहरण मामले में आया नया मोड़
  • वीडियो में आरोपी जीतू तोमर ने छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए अपहरण की बात से किया इनकार
  • पुलिस ने बिना नंबर की कार बरामद कर ली है, आगे की जांच जारी है

Gwalior Law Student Kidnapping Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कैंसर पहाड़ी क्षेत्र से बीए-एलएलबी की छात्रा के कथित अपहरणकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी जितेंद्र तोमर और छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Gwalior Law Student Kidnapping Video) पर सामने आया है। जिसमें आरोपी जीतू तोमर छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है। साथ ही कह रहा है। वह उसके साथ ढाई साल से रिलेशनशिप में है। दोनों जल्द ही लौट आएंगे। अपहरण की कहानी झूठी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे बाद राहत की सांस ली है। पुलिस शुरू से इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही थी।

वीडियो ने खोल दी पूरी पोल

दरअसल, कल ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी से महात्मा गांधी लॉ कालेज की 19 साल की छात्रा का लौटते समय अपहरण हो गया था। आरोपित उसके रिश्ते के मामा जीतू पर ही लगाया गया था। इस मामले में कंपू पुलिस ने अपहरण का मामले की एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। आरोपित की तलाश चल रही थी। वह बिना नंबर की कार से आया था। लेकिन आज वीडियो (Gwalior Law Student Kidnapping Video) आया, जिसमें दोनों साथ हैं। कमरे में हैं और दोनों हंस रहे हैं। इसमें जीतू कहता है, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं।

पुलिस अब भी इनकी तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को बिना नंबर की कार की तलाश थी। यह चिराग गुर्जर की निकली। चिराग जीतू का दोस्त है। उसे उत्तर प्रदेश के जालौन से पुलिस ने पकड़ा है। कार भी बरामद हो गई है। फिलहाल पुलिस दोनों के वापस आने का इंतेजार कर रही है, उसके बाद, बयान दर्ज किए जाएंगे….. और पूरी कहानी तफ्शील से समाने आएंगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में