Gwalior News: किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी! बीच सड़क पर पति ने काट दी नाक, पहुंचा सलाखों के पीछे

किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी! Gwalior News: Husband cuts off wife's nose in the middle of the road due to suspicion of her character

Gwalior News: किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी! बीच सड़क पर पति ने काट दी नाक, पहुंचा सलाखों के पीछे
Modified Date: October 6, 2025 / 12:00 am IST
Published Date: October 5, 2025 5:00 pm IST

ग्वालियर: Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की दिनदहाड़े बीच सड़क पर नाक काट दी। पत्नी की नाक काटने के बाद पति फरार हो गया और पत्नी घायल हो गई। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर रोड की है। घटना को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पति की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gwalior News: दरअसल, शहर के चार शहर का नाका निवासी 35 साल की भूरी बाथम की शादी ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी कमल बाथम के साथ कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके एक बच्ची हुई, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और पत्नी अपने पति को छोड़ बेटी के साथ किराए से कांच मिल में रहने लगी। जब भूरी बाथम दोपहर के वक्त काम करने के लिए घर से बाहर निकली और तानसेन नगर रोड पर पहुंची तो तभी उसका पति पीछे से आया और उसे गाली गलौज करने लगा जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो पति ने धारदार हथियार निकाल कर उसकी नाक को काट दिया। नाक कटते ही महिला के खून निकलने लगा और पति उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

इस घटना को होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी पति की तलाश की और उसे तलाश कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।