मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना का विमान दुघर्टनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना का विमान दुघर्टनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Modified Date: October 21, 2021 / 11:49 am IST
Published Date: October 21, 2021 11:49 am IST

ग्वालियर, 21 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बृहस्पतिवार को सुबह भारतीय वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान का पायलट सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि विमान ने आज सुबह ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी।

भाषा मानसी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में