MP Assembly Elections 2023: संवेदनशील मतदान केंद्रों में तैनात किए सेंट्रल फोर्स, मतदान केंद्र के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

MP Assembly Elections 2023: संवेदनशील मतदान केंद्रों में तैनात किए सेंट्रल फोर्स, मतदान केंद्र के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

MP Assembly Elections 2023: संवेदनशील मतदान केंद्रों में तैनात किए सेंट्रल फोर्स, मतदान केंद्र के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

MP Assembly Elections 2023


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: November 15, 2023 / 06:45 pm IST
Published Date: November 15, 2023 6:45 pm IST

ग्वालियर। MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश के विधानसभा की ग्वालियर जिले में पूरी तैयारियां हो गई है। इस बार जिले की छह विधानसभा के 276 अति संवेदनशील केंद्रों पर सीमा सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इन केंद्रों पर बीएसएफ का हाफ सेक्शन यानि कि पांच हथियार बंद जवान तैनात किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर जिला 485 मतदान केंद्र संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए थे, लेकिन अब केंद्रों की संख्या घटाकर 276 कर दी गई है। शेष बचे 209 मतदान केंद्रों पर एसएएफ व जिला बल तैनात किया जाएगा। सभी 276 मतदान केंद्रों को पुलिस ने निगरानी में ले लिया है।

Read More: Holiday News : मतदान के दिन रहेगी छुट्टी, औद्योगिक-व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा सवैतनिक अवकाश

निर्वाचन अधिकारी ने की थी 32 कंपनी की मांग

सभी विधानसभा में 1662 मतदान केंद्रों में से सबसे अधिक 319 मतदान केंद्र ग्वालियर पूर्व में और सबसे कम मतदान केंद्र ग्वालियर दक्षिण विधानसभा 249 हैं। संवेदन शील केंद्रों की स्थिति भी यही हैं। ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक 54 व सबसे कम 37 दक्षिण विधानसभा में हैं। ग्रामीण विधानसभा में संवेदनशील केंद्रों की संख्या 53 हैं। ग्वालियर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा 32 कंपनियों की मांग की गई थी, लेकिन शुरू में 16 कंपनी बीएसएफ की दी गई थी। मुख्यालय के अफसरों की स्थिति से अवगत कराए जाने पर एसएएफ की एक कंपनी आ गई है। इस प्रकार कुल 17 कंपनी मिली।

Read More: Mallikarjun On PM Modi: ‘पीएम मोदी की हरकतें ही ऐसी हैं कि लोग उनकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते’ :खरगे

मतदान केंंद्र के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

MP Assembly Elections 2023: वहीं ग्वालियर कलेक्टर का कहना है कि इस बार अंचल के सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सेंट्रल फोर्स तैनात की जाएगी। वहां वेब कास्टिंग लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था की गई है। अभी तक मतदान केंद्र के अंदर ही कैमरे लगाए जाते थे लेकिन इस बार जहां भी कलेक्टर चाहेंगे, वहां मतदान केंद्र के बाहर भी CCTV लगाए जाएंगे, ताकि भीड़ भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहें। इस दौरान कोई घटना हो तो उसे कैप्चर किया जा सके। सेक्टर ऑफिसर के साथ जोनल ऑफिसर के आधार पर पूरी तैयारी की गई है। पूरी ताकत के साथ निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कर सकें इस बात को बल दिया जा रहा है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में