Gwalior News: सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, आरोपियों ने किसान की झोपड़ी को किया आग के हवाले

Ads

Gwalior News: सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, आरोपियों ने किसान की झोपड़ी को किया आग के हवाले

  •  
  • Publish Date - September 6, 2023 / 06:50 AM IST,
    Updated On - September 6, 2023 / 06:56 PM IST

Dispute Over Land

महेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्वालियर:

Dispute Over Land ग्वालियर में सरकारी जमीन को लेकर ठनी दुश्मनी में एक किसान परिवार पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडों से परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया। फिर उनकी आखों के सामने झोपड़ी में आग लगा दी। दोनों ही पक्षों की खेतों की जमीन के बीच सरकारी जमीन है। जिस पर वहां दोनों अपना- अपना हक जाता रहे हैं, जिसे लेकर दोनों परिवार आमने-सामने है। वहींपुलिस ने हमला करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More: Nirahua-Amrapali Romance Video : आधी रात को रोमांटिक हुई आम्रपाली, जालीदार ब्लाउज पहनकर ढाया कहर, ऐसे सीन्स देख फैंस हुए पागल 

झोपड़ी में लगाई आग

दरअसल तिघरा थाना क्षेत्र के कुलैथ गांव में परसुराम कुशवाह और भारत सिंह यादव के खेतो के बीच बनी सरकारी जमीन को लेकर दुश्मनी है। इसी मसले पर भारत सिंह ने गंभीर, कृपाल, रविन्द्र और मोहन सिंह यादव के साथ मिलकर खेत पर काम कर रहे परसुराम पर हमला बोल दिया। जिसे देख पत्नी दुर्गेश बचाने आई तो उसे भी पीटा। चीख पुकार सुनकर बेटा धर्मवीर, पप्पू और मुकेश आए तो उन्हें भी जमकर मारा। इसके बाद भी आरोपियों का दिल नहीं भरा तो खेत में बनी उनकी झोपड़ी में भी आग लगा दी। उसमें रखा सामान भी जलकर खाक हो गया और आग लगाकर आरोपी फरार हो गए।

Read More: Cricket World Cup: राहुल द्रविड़ को लेकर आ गई बड़ी खबर, विश्वकप के बाद भारतीय टीम के कोच पर इस तरह होगा फैसला 

Dispute Over Land इस हमले में परसुराम और उनकी पत्नी दुर्गेश व बेटा धर्मवीर और मुकेश के हाथ पैर और सिर में लाठी डंडों से चोट आने पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपी भारत सिंह और उसके अन्य चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें