BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Crime News: फार्म हाउस के अंदर महिला से रेप…? झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली लाश, देखकर सन्न रह गए आसपास के लोग

Gwalior Crime News: फार्म हाउस के अंदर महिला से रेप…? झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली लाश, देखकर सन्न रह गए आसपास के लोग

Gwalior Crime News

Gwalior Crime News

tikesh Kumar
Published: 30 Dec 2025 | 11:31 amModified: 30 Dec 2025 | 11:36 am
HIGHLIGHTS
  1. फार्म हाउस में खौफनाक वारदात
  2. महिला की बेरहमी से हत्या
  3. जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर: Gwalior Crime News:  ग्वालियर में एक महिला की झाड़ियों में निर्वस्त्र और खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर पर किसी भारी चीज़ से हमला कर उसकी हत्या की गई है। वहीं, हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कटारे फार्म हाउस की है। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची। हालांकि मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निर्वस्त्र महिला की खून से सनी लाश (Gwalior murder case)

Gwalior Crime News:  दरअसल, गोला का मंदिर थाना पुलिस को एक राहगीर युवक ने सूचना दी थी कि कटारे फार्म हाउस के अंदर झाड़ियों में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ महिला की लाश झाड़ियों में निर्वस्त्र हालत में पड़ी थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है और उसके सिर पर किसी भारी-भरकम वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि महिला कौन है और कहाँ से आई थी, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। लाश मिलने की सूचना पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव और एएसपी अनु बेनीवाल भी मौके पर पहुँचे और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश दिए।

रेप के बाद कत्ल की आशंका (Gwalior rape murder)

Gwalior Crime News:  पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई होगी। डॉग स्क्वायड टीम ने महिला के कपड़ों को सूंघने के बाद तलाश शुरू की, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर डॉग रुक गया। फिलहाल पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि हत्या करने वाला कौन है और कहाँ से आया था। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज़ नहीं मिले हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के जरिए पहचान की कोशिश की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Crime News: Woman raped inside a farmhouse

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm