Gwalior Female Teacher Scandal : स्कूल में महिला टीचर की काली करतूत आई सामने, स्टूडेंट्स के साथ क्लास रूम में किया ये कांड, अब हो गई बदनाम
स्कूल में महिला टीचर की काली करतूत आई समाने…Gwalior Female Teacher Scandal: The dark deeds of the female teacher in the school came
- स्कूल में महिला टीचर की काली करतूत आई समाने,
- मासूम छात्र के साथ क्लास टीचर ने की मारपीट,
- होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने बेरहमी से बच्चे के साथ की पिटाई,
ग्वालियर : Gwalior Female Teacher Scandal : ग्वालियर के श्रीराम ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाले UKG के 6 साल के मासूम छात्र के साथ क्लास टीचर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि होमवर्क पूरा न करने पर टीचर दिशा ने बेरहमी से बच्चे की पिटाई की, जिससे उसके गाल पर चोट के निशान पड़ गए।
क्या है पूरा मामला?
Gwalior Female Teacher Scandal : ग्वालियर के महल गांव निवासी मोहिनी शाक्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा तेजस शाक्य श्रीराम ग्लोबल स्कूल में UKG कक्षा का छात्र है। कुछ दिन पहले वह अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में गया था, जिससे वह अपना होमवर्क पूरा नहीं कर पाया। इस बारे में क्लास टीचर को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद टीचर ने क्रूरता से बच्चे को पीटा। मारपीट के बाद बच्चा इतना डर गया कि उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। परिजनों द्वारा जब स्कूल प्रबंधन से इस घटना की शिकायत की गई, तो स्कूल ने न सिर्फ शिकायत पर ध्यान देने से इनकार कर दिया, बल्कि परिजनों को धमकाया भी।
शिकायत करने पर मिली धमकी
Gwalior Female Teacher Scandal : मोहिनी शाक्य ने जब स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप में बच्चे की पिटाई की तस्वीरें साझा कीं, तो फोटो डिलीट कर उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन ने परिवार को धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी जाएंगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी थाना पुलिस प्रभारी प्रदीप परासर ने बताया कि छात्र की मां की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना हाल ही में हुई, जब छात्र तेजस शाक्य ने शादी समारोह में शामिल होने के कारण होमवर्क नहीं किया था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Female Teacher Scandal: The dark deeds of the female teacher
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm