GRMC Gwalior MBBS Fight : मेडिकल कॉलेज में भारी बवाल! एक ‘कमेंट’ और 5 भावी डॉक्टरों का करियर दांव पर, डीन के इस कड़े फैसले से मचा हड़कंप

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉलेज प्रशासन ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कई छात्रों को निलंबित कर दिया है।

GRMC Gwalior MBBS Fight : मेडिकल कॉलेज में भारी बवाल! एक ‘कमेंट’ और 5 भावी डॉक्टरों का करियर दांव पर, डीन के इस कड़े फैसले से मचा हड़कंप

GRMC Gwalior MBBS Fight / Credit : AI


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: April 29, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: April 29, 2026 2:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच हिंसक झड़प
  • छात्रा पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • एक छात्र पर लोहे की रॉड से हमला

ग्वालियर : GRMC Gwalior MBBS Fight मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए एमबीबीएस के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक छात्रा पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक छात्र को इतना भारी पड़ गया कि सहपाठियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। डीन ने इस मामले में पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है।

Gwalior Medical College News अभद्र टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

दरअसल विवाद की शुरुआत एमबीबीएस 2025 बैच की एक छात्रा पर की गई अभद्र टिप्पणी से हुई। आरोप है कि इसी बैच के छात्र सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, सब्रांत, वेदांत असाती और तरुण कुमार सोनवाल ने छात्रा पर टिप्पणी की थी। सहपाठी छात्र श्रेयांश गुप्ता ने बीच-बचाव करते हुए इसका विरोध किया, तो छात्र आक्रोशित हो गए। विवाद क्लास के भीतर शांत नहीं हुआ। जैसे ही क्लास खत्म हुई, पांचों छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर श्रेयांश को घेर लिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हुई। इसी दौरान सोनू शर्मा ने श्रेयांश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में श्रेयांश का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल

साथी छात्र अर्पित श्रीवास्तव और अन्य उसे तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की शिकायत मिलते ही जीआरएमसी डीन डा. आरकेएस. धाकड़ ने अनुशासनहीनता और परिसर की गरिमा भंग करने के आरोप में सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, सब्रांत, वेदांत असाती और तरुण कुमार सोनवाल को आगामी आदेश तक समस्त शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। भावी डॉक्टरों के बीच इस तरह की झड़प और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.