Gwalior News: रील के लिए युवक ने पार की सारी हदें, पुलिस भी देखकर रह गई दंग, फिर रीलबाज को सिखाया ऐसा सबक

Gwalior News: रील के लिए युवक ने पार की सारी हदें, पुलिस भी देखकर रह गई दंग, फिर रीलबाज को सिखाया ऐसा सबक Gwalior social media reel incident

Gwalior News: रील के लिए युवक ने पार की सारी हदें, पुलिस भी देखकर रह गई दंग, फिर रीलबाज को सिखाया ऐसा सबक

Gwalior News/Image Source: IBC24

Modified Date: September 8, 2025 / 07:12 pm IST
Published Date: September 8, 2025 7:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरा कदम,
  • युवक ने पानी में ‘लाश’ का नाटक किया,
  • पुलिस ने पकड़ा तो माफी मांगी,

ग्वालियर: Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिय़ा पर रील बनाने का लोगों में ऐसा जुनून चढ़ रहा है कि लोग अपनी जान दांव पर लगा रहे है। रील बनाने के लिए एक युवक वीरपुर बांध के पानी में लाश का नाटक कर पानी में लेट गया और उसके दोस्त उसकी रील बनाने लगे। लेकिन बांध से गुजरने वाले लोगों ने उसे मरा समझ कर पुलिस को सूचना कर दी।

Read More : कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी में बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, किसी ने लीक कर दिया वीडियो  

Gwalior News: लाश पानी में तैरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक पानी से उठकर भागने लगा। जिसे देख पुनीत हैरत में पड़ गई और उसका पीछा कर पकड़ लिया पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी रील बना रहा था इसके बाद युवक ने पुलिस से माफी मांगी और पुलिस ने उसे समझाइए देकर छोड़ दिया। दरअसल गिरवाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरपुर बांध में एक युवक की लाश पानी में तैर रही हैऔर लोगो की काफी भीड़ लगी हुई है।

Read More : ‘ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है’, कलेक्टर की कार्रवाई पर भड़का विप्र समाज, अब मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Gwalior News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बांध के पानी में पड़े युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे तो करीब एक घंटे से पानी में पड़ा युवक उठकर भागने लगा। लाश के रूप में पानी में पड़े युवक को अचानक उठकर भागते देखकर वहां पर मौजूद लोग घबरा गए और भूत समझ कर भागने लगे। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ा और थाने लेकर पहुँचे। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम टिंकू सिंह उम्र 30 साल निवासी आरोन का बताया। उससे पूछताछ की तो उसने रील बनाने के लिए लाश की एक्टिंग करने की बात बताई।

Read More : दिनदहाड़े महिला के साथ बर्बरता, देखते ही देखते युवकों ने पार की सारी हदें, इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

Gwalior News: युवक की बाते सुनने के बाद थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अफसरों ने उसकी काउंसलिंग की और उसके बाद युवक ने इस तरह की द्वारा से हरकत करने से इनकार किया इसके साथ ही युवक ने कान पड़कर पुलिस से माफी मांगी तो पुलिस ने उसे परिजनों को परिजनों को बुलाकर उससे और उसके परिवार को समझाइए देकर परिवार वालों के उसे सुपुर्द कर दिया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।