Gwalior Students Ragging News: यूनिवर्सिटी में छात्रों की रैगिंग पड़ी भारी! 7 छात्रों पर बड़ा एक्शन.. अब बाहरी छात्रों की हॉस्टल में एंट्री बंद, UGC तक पहुंची शिकायतें
Gwalior Students Ragging News: यूनिवर्सिटी में छात्रों की रैगिंग पड़ी भारी! 7 छात्रों पर बड़ा एक्शन.. अब बाहरी छात्रों की हॉस्टल में एंट्री बंद, UGC तक पहुंची शिकायतें
Gwalior Students Ragging News/Image Source: AI generated
- रैगिंग ने बिगाड़ी जीवाजी यूनिवर्सिटी की साख
- UGC की फटकार के बाद एक्शन
- यूनिवर्सिटी में हॉस्टल से बाहर हुए छात्र
ग्वालियर: Gwalior Students Ragging News: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में लगातार सामने आ रहे रैगिंग के मामलों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की छवि को धूमिल किया है। अब तक यूजीसी में रैगिंग की तीन शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। यूजीसी में शिकायत पहुंचने और जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद कुलगुरु ने फार्मेसी संस्थान के सात छात्रों पर कार्रवाई की है।
जीवाजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का कहर! (Gwalior Jiwaji University Ragging)
Gwalior Students Ragging News: इनमें बी-फार्मेसी के तीन छात्रों को सत्र 2025-26 के लिए आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है जबकि चार छात्रों को 15 दिनों के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया है यदि वे दोबारा हॉस्टल परिसर या उसके आसपास भी पाए गए तो उन्हें पूरे सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल में बाहरी छात्रों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में मामला पुलिस को सौंपा जाएगा।
UGC तक पहुंची शिकायतें, 7 छात्र नपे (Pharmacy Students Ragging)
Gwalior Students Ragging News: दरअसल बीकॉम एलएलबी दसवें सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अस्थाना ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों पर मारपीट और रैगिंग के आरोप लगाए थे। वहीं बी-फार्मा छात्र आशुतोष मरावी ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र जूनियर छात्रों से मारपीट करने के साथ-साथ आदेश न मानने पर उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहे थे।
एंटी-रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बी-फार्मा फिफ्थ सेमेस्टर के छात्र आनंद चतुर्वेदी और अनंत प्रताप सिंह, तथा सेवन सेमेस्टर के छात्र हिमांशु शुक्ला को पूरे सत्र के लिए हॉस्टल से बाहर किया गया है। वहीं सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें
- T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
- आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
- आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

Facebook


