Gwalior Wedding: वरमाला के बाद खुला दूल्हे का खौफनाक राज! इस कमी की वजह से दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, बाराती भी रह गए हक्का-बक्का

ग्वालियर में वरमाला के बाद शादी टूटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को दिव्यांग बताकर विवाह से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुँच गया।

Gwalior Wedding: वरमाला के बाद खुला दूल्हे का खौफनाक राज! इस कमी की वजह से दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, बाराती भी रह गए हक्का-बक्का

Gwalior Wedding / Image Source : IBC24

Modified Date: December 14, 2025 / 04:37 pm IST
Published Date: December 14, 2025 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वरमाला के बाद दूल्हे को दिव्यांग बताकर दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार
  • बिना फेरे और बिना दुल्हन के लौटाई गई बारात, दोनों पक्षों में हुआ विवाद
  • 9 लाख रुपये और जेवर को लेकर मामला जनकगंज थाने तक पहुँचा

Gwalior Wedding ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी से ठीक पहले दुल्हन पक्ष ने बारात लौटा दी। आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पैर से दिव्यांग बताते हुए विवाह से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Gwalior Wedding मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक शादी में वरमाला के ठीक बाद, बिना शादी किए दुल्हन पक्ष ने बारात लौटा दी। मंडप में फेरे लेने के लिए इंतज़ार कर रहे दूल्हे को दुल्हन पक्ष ने पैर से दिव्यांग बताकर शादी से इंकार कर दिया और मंडप में दुल्हन को लेकर ही नहीं आए। शादी से इंकार करने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने लेन-देन में दिए गए 9 लाख रुपये वापस ले लिए।

इस पूरे मामले में दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया है कि बारात में शामिल सभी लोगों को बंधक बना लिया गया था। दुल्हन को दिए गए सभी जेवर वापस लेने के बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस थाने में दर्ज कराई। फिलहाल इस पूरे मामले में जनकगंज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.