ग्वालियर में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Ads

ग्वालियर में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने पत्नी को गोली से उड़ाया

  •  
  • Publish Date - June 6, 2022 / 06:11 PM IST,
    Updated On - June 6, 2022 / 06:11 PM IST

ग्वालियर, छह जून (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस के एक पूर्व प्रवक्ता ने सोमवार तड़के अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ऋषभ भदौरिया फरार है।

उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में हुई।

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ( ग्वालियर इकाई) ऋषभ भदौरिया ने कथित तौर पर पत्नी भावना भदौरिया (उम्र-30-31 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि ऋषभ के पिता कृष्णकांत भदौरिया ने रात करीब ढाई बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोनकर घटना के बारे में सूचित किया।

शर्मा ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है और ऋषभ के पिता को भी इस बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऋषभ आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो संतोष

संतोष