Gwalior Bhagwat Katha Dispute : धार्मिक पंडाल में अचानक शुरू हुआ ऐसा तांडव कि उड़ गए होश!आपस में ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं कुर्सियां, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान अचानक दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पंडाल में कुर्सियां चलने लगीं। धार्मिक आयोजन अफरा-तफरी में बदल गया और मौके पर तनाव फैल गया।

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 12:55 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 01:00 PM IST
HIGHLIGHTS
  • भागवत कथा के दौरान दो पक्षों में अचानक विवाद
  • पंडाल में जमकर कुर्सियां फेंकी गईं, मचा हड़कंप
  • डबरा इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर : Gwalior Bhagwat Katha Dispute :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक भारी विवाद हो गया। यह पूरी घटना डबरा के छिमक ग्राम पंचायत खड़बई की है, जहां भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। कथा के दौरान ही किन्हीं बातों को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।

एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे लोग

भागवत कथा के पंडाल में हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।  Chhimak Gram Panchayat Khadbai विवाद के दौरान वहां मौजूद लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे, जिससे कथा स्थल पर भगदड़ और हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गई। धार्मिक माहौल के बीच हुई इस अचानक हिंसा और मारपीट से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

विवाद के कारणों का लगाया जा रहा पता

डबरा के छिमक ग्राम पंचायत खड़बई में भागवत कथा के दौरान हुए इस बवाल और कुर्सी-पेचक कांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस मारपीट की घटना के बाद अब दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने आगे की जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :