मप्र : अपने बेटे को पड़ोसी के कुत्ते के काटने पर व्यक्ति ने कुत्ते पर चलाई गोली, कुत्ता सुरक्षित
मप्र : अपने बेटे को पड़ोसी के कुत्ते के काटने पर व्यक्ति ने कुत्ते पर चलाई गोली, कुत्ता सुरक्षित
ग्वालियर (मप्र), 31 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने बेटे को पड़ोसी के कुत्ते द्वारा काटे जाने से आक्रोशित होकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसपर (इस कुत्ते पर) गोली चला दी, लेकिन उसका निशाना सही नहीं लगा और कुत्ता सुरक्षित बच गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि यह घटना ग्वालियर के आमखो इलाके के विजयानगर में बृहस्पतिवार को हुई और देशी कट्टे से गोली चलाने वाले इस व्यक्ति की पहचान उपेन्द्र जादौन के रूप में की गई है।
कंपू के थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रीति परमार की शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को पड़ोसी उपेन्द्र जादौन और राज जादौन आए और उन्होंने देशी कट्टे से कुत्ते पर फायर किया। हालांकि, गोली उनके कुत्ते के पास से गुजर गई। उपेंद्र अपने बच्चे को इस कुत्ते के काटने के कारण गुस्से में था। यह गोली कुत्ते के साथ-साथ इसके मालिक के बेटे के पास से भी गुजरी थी।
यादव ने कहा कि इस मामले में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
भाषा सं रावत रावत राजकुमार
राजकुमार

Facebook


