MP News: बिजली होगी अब और सस्ती! सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर, सिर्फ 2.70 रुपए प्रति यूनिट में 25 साल तक की गारंटी, जानिए कैसे संभव हुआ

Ads

MP News: बिजली होगी अब और सस्ती! सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर, सिर्फ 2.70 रुपए प्रति यूनिट में 25 साल तक की गारंटी, जानिए कैसे संभव हुआ

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - September 22, 2025 / 06:16 PM IST,
    Updated On - September 22, 2025 / 06:16 PM IST

MP News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • "मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास,
  • सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर,
  • 2.70 रु/यूनिट में 25 साल तक बिजली,

ग्वालियर: MP News: सोलर के साथ स्टोरेज परियोजना में देश की सबसे सस्ती दर हासिल करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बन गया है। मुरैना में 440 मेगावाट के इस प्रोजेक्ट के लिए देर रात तक 12 घंटे चली नीलामी में 2.70 रुपए प्रति यूनिट की दर मिली है। इसे ऐतिहासिक टैरिफ माना जा रहा है। यह आगामी 25 वर्षों के लिए होगा।

विभाग के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद दिन में सामान्य सोलर सप्लाई तो होगी ही शाम को पीक आवर्स शाम 6 से रात 10 बजे और सुबह 6 से 9 बजे तक स्टोर की गई बिजली भी उपलब्ध होगी। पहली बार किसी सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट में 3 रुपए प्रति यूनिट से कम टैरिफ हासिल हुआ है। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस योजना में दिन और पीक आवर्स दोनों का टैरिफ समान रखा गया है। अन्य राज्यों में जहाँ भी इस तरह की नीलामी हुई है वहाँ पीक आवर्स की बिजली की दर दिन की बिजली से अधिक होती है।

MP News: इस प्रोजेक्ट से सालाना बिजली की आपूर्ति का अनुमान 95% है जबकि अन्य राज्यों में यह 85% ही है। यानी प्रदेश के उपभोक्ता पीक आवर्स में भी अधिक विश्वसनीय और लगातार बिजली की आपूर्ति पा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार नीलामी में एनटीपीसी, अदाणी, दिलीप बिल्डकॉन समेत कुल 14 कंपनियों ने हिस्सा लिया। वहीं इससे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री उत्साहित हैं। वे कहते हैं मध्य प्रदेश अब बिजली के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना रहा है।

यह भी पढ़ें

सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट क्या होता है?

➡️ "सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट" का मतलब है ऐसा सौर ऊर्जा संयंत्र जिसमें बिजली को बैटरी या अन्य माध्यमों में स्टोर किया जा सके, ताकि पीक टाइम (जैसे शाम और सुबह) में भी सप्लाई सुनिश्चित हो।

क्या "सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट" में बिजली की कीमत अलग-अलग होती है?

➡️ आमतौर पर होती है, लेकिन मुरैना प्रोजेक्ट में दिन और पीक टाइम दोनों के लिए समान टैरिफ (2.70 रु./यूनिट) रखा गया है।

इस "सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट" से आम लोगों को क्या फायदा होगा?

➡️ उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, सस्ती और लगातार बिजली आपूर्ति मिलेगी – खासकर पीक आवर्स में, जब आमतौर पर बिजली महंगी होती है।

क्या मुरैना का यह "सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट" भारत का पहला है?

➡️ नहीं, लेकिन यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें इतनी सस्ती दर (2.70 रु.) पर टैरिफ तय हुआ और पीक और नॉन-पीक समय में टैरिफ एक जैसा है।

इस प्रोजेक्ट में किन कंपनियों ने भाग लिया था?

➡️ एनटीपीसी, अदाणी, दिलीप बिल्डकॉन सहित कुल 14 कंपनियों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया था।