Police Raid in Spa Center: शहर के इस स्पा सेंटर में हो रहा था अनैतिक काम! पुलिस ने मारी रेड, मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में
शहर के इस स्पा सेंटर में हो रहा था अनैतिक काम! पुलिस ने मारी रेड, Police Raid in Spa Center in Gwalior
ग्वालियरः Police Raid in Spa Center: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके के हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर पर रेड मारी। इस दौरान मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर मौजूद महिलाओं और युवतियों से भी पूछताछ की गई।
Police Raid in Spa Center: दअरसल, एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रेड का नेतृत्व सीएसपी शिखा सोनी ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर, होटल और लॉज में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार की आशंका है। इसी के चलते महिला पुलिस बल ने एक साथ छापेमारी की। सिटी सेंटर स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर में पुलिस टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। टीम ने पूरे सेंटर की तलाशी ली और दस्तावेज खंगाले। मौके से मैनेजर और एक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने सेंटर में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों से भी बात की। उनसे पूछा गया कि वह मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और यहां कब से काम कर रही हैं। साथ ही काम की शर्तों और समय को लेकर भी जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


