Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली

Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने जंगल ले जाकर गैंगरेप किया।

Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली

Jashpur Minor Girl Gang Rape/AI Generated Image

Modified Date: June 6, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: June 6, 2026 10:36 pm IST

Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए दरिंदे

Jashpur Minor Girl Gang Rape जानकारी के अनुसार, 4 जून दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिदुल यादव और उसका नाबालिग साथी पीड़िता को आम तोड़ने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पीड़िता नाबालिक बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को वापस उसके घर के पास छोड़कर चले गए। घटना से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराया। परिजनों के शिकायत पर दोनो बदमाशों के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म (Jashpur Minor Girl Gang Rape) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपो बिदुल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.