Gwalior Viral Video: पुलिस से भिड़ गई पब्लिक.. रिक्शा चालक की पिटाई होता देख बेकाबू हुए लोग, वीडियो वायरल
Gwalior Viral Video: पुलिस से भिड़ गई पब्लिक.. रिक्शा चालक की पिटाई होता देख बेकाबू हुए लोग, वीडियो वायरल
Ram Naam Ka Lekh
ग्वालियर। Gwalior Viral Video: ग्वालियर में पुलिसकर्मी और उसके साथी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह 2 मिनिट 17 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कार में सवार होकर पुलिसकर्मी और उसका साथी जा रहे थे। तभी ई-रिक्शा में उनकी कार से टक्कर लग गई। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी और उसका साथी ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटने लगे। जिसके बाद बेरहमी से ई-रिक्शा चालक को पिटता देख भीड़ भड़क गई। भीड़ ने कार सवार पुलिसकर्मी और उसके साथी की जमककर धुनाई कर दी। वायरल वीडियो में शराब के नशे में चूर पुलिसकर्मी और उसका साथी बताया जा रहा है।
Gwalior Viral Video: पुलिसकर्मी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है कि वह किस थाने का पुलिसकर्मी था। यह वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़ा स्थित गांधी मार्केट इलाके का बताया जा रहा है। जब यह वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तब यह मामला उनके संज्ञान में आया। तभी पुलिस इस वीडियो को लेकर मामले की जांच में जुट गई है और उसकी जांच जनरल थाना और कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी गई है।

Facebook


