Tanya Mittal Controversy Gwalior : ग्वालियर एसएसपी ऑफिस पहुंचे मुंबई के मशहूर इन्फ्लुएंसर, खोल दिए बिग बॉस की इस हसीना के कई राज़, बोला-अंडरवर्ल्ड से…

ग्वालियर की मॉडल और बिग बॉस फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने SSP ऑफिस पहुंचकर आरोप लगाया है कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tanya Mittal Controversy Gwalior : ग्वालियर एसएसपी ऑफिस पहुंचे मुंबई के मशहूर इन्फ्लुएंसर, खोल दिए बिग बॉस की इस हसीना के कई राज़, बोला-अंडरवर्ल्ड से…

Tanya Mittal Controversy Gwalior

Modified Date: July 3, 2026 / 09:57 am IST
Published Date: July 3, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • Bigg Boss फेम तान्या मित्तल का नाम फिर विवादों में।
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सुरक्षा और FIR की मांग की।
  • धमकी भरे कॉल्स के मामले में पुलिस जुटी जांच में।

ग्वालियर : Tanya Mittal Controversy Gwalior :  बिग बॉस से सुर्खियों में आईं ग्वालियर की मॉडल-एक्ट्रेस तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने SSP ऑफिस पहुंचकर तान्या, उनके भाई और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी का आरोप है कि तान्या के खिलाफ दर्ज पुराने केस को वापस लेने के लिए उन्हें अंडरवर्ल्ड और यूपी के रसूखदारों के नाम से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले कह रहे हैं शिकायत वापस नहीं ली तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। फैजान ने पुलिस से सुरक्षा और एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

Faizan Ansari SSP Gwalior Complaint दअरसल मुंबई निवासी फैजान अंसारी ग्वालियर SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने तान्या मित्तल, उनके भाई और मां के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। फैजान ने बताया कि कुछ समय से अलग-अलग नंबरों से उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल में कहा जा रहा है कि तान्या के खिलाफ ग्वालियर में दर्ज शिकायत वापस ले लो, वरना जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

बिग्ग बॉस में तान्या ने बोला झूठ

Bigg Boss Contestant Controversy 2026 फैजान का आरोप है कि तान्या ने बिग बॉस शो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर झूठ बोला है। साथ ही लोगों को पैसों के लिए धोखा देने यानी ठगी का भी आरोप लगाया है। फैजान के मुताबिक विवाद 6 महीने पहले शुरू हुआ था। उस समय तान्या ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कराया था। बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने मदद मांगी थी। इसके बाद फैजान ग्वालियर आए और तान्या के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

2 जुलाई को किया था केस दर्ज

2 जुलाई 2026 को ग्वालियर पुलिस ने फैजान को विश्वविद्यालय थाने बुलाकर पुराने मामले में करीब 2 घंटे बयान दर्ज कराए। बयान के बाद फैजान सीधे SSP ऑफिस पहुंचे और नई शिकायत में बताया कि केस दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं। SSP ऑफिस में फैजान ने आवेदन दिया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस धमकी भरे कॉल के नंबर और रिकॉर्ड खंगाल रही है। शिकायत के आधार पर तान्या, उनके भाई और मां से पूछताछ की बात कही है। पुलिस ने फैजान को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.